जनता दल यूनाइटेड ने विभिन्न प्रकोष्ठों में नए अध्यक्ष -प्रभारियों की नियुक्ति -प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी।

पटना/बिहार: जनता दल यूनाइटेड ने विभिन्न प्रकोष्ठों में नए अध्यक्ष और प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पत्र जारी कर दी है। पत्र में जनता दल यूनाइटेड की भारती मेहता को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष कुमार युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वशिष्ठ सिंह प्रभारी बने हैं। राधेश्याम को छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बनाये गये हैं। अशरफ अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं मेजर इकबाल हैदर प्रभारी होंगें। 

इनका भी नाम हैं सूची में 
राजेश त्यागी को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पूर्व विधायक अरुण मांझी इसके प्रभारी बनाये गये हैं। सुरेंद्र उरांव को अनुसूचित जनजाति का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। मनोज कुमार किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाये गये हैं, जबकि डॉक्टर एन ल बी सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। धनजी प्रसाद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं, जबकि विधान पार्षद ललन सर्राफ को प्रभारी का दायित्व दिया गया है। राम चरित्र प्रसाद को तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सुनील कुमार को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश पटेल को मीडिया प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply