झारखण्ड से भ्रष्ट सरकार को हटाएंगे -भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लाएंगे: गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने किया झारखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा।

साहिबगंज/झारखण्ड: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित किया, जहा राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। और झारखंड सरकार को देश में सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है। यह यात्रा झारखंड के गांव-गांव तक जाएगी और बदलाव का संदेश देगी। हमें इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है और भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लानी है।

‘घुसपैठिए है JMM, कांग्रेस और RJD के वोट बैंक’
वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, घुसपैठिए है लालू यादव की पार्टी, जेएमएम और राहुल बाबा की कांग्रेस के वोट बैंक हैं। वे अपने वोट बैंक के डर से घुसपैठ नहीं रोकते। कहा झारखण्ड राज्य में, संथाल में, घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और वे आदिवासियों की संख्या से अधिक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर घुसपैठ पर रोक नहीं लगी तो 25-30 साल में अवैध अप्रवासी बहुसंख्यक हो जाएंगे। वहीं हेमंत सोरेन ने हर साल 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, क्या उन्होंने वह दिया?

झारखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का बड़ा दावा।
वहीं गिरिडीह में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार ने आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के साथ अन्याय किया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा- केंद्र की यूपीए सरकार ने 10 साल में झारखंड को 84,000 करोड़ रुपये दिए, पीएम मोदी ने 3.81 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में देश का खजाना भरने की क्षमता है, लेकिन युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं।

Leave a Reply