मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिद्ध वाले टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पलटवा -कहा चुनाव में जनता देगी जवाब।

झारखण्ड में क्या भाजपा गठबंधन में चुनाव लड़ेगी इसपर राज्य इकाई करेगी फैसला: चिराग पासवा

रांची / झारखण्ड : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे लातेहार और पलामू में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी बिच लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिद्ध वाले टिप्पणी पर पलटवार किया और कहा की, “मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा का जनता जवाब देगी। आगामी चुनाव में जनता का फैसला सबकुछ कह देगा।”

दरअसल, झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में कहा था कि अब दूसरे राज्यों के नेता यहां गिद्ध की तरह मंडराएंगे। जिसपर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिद्ध वाली टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि झारखंडवासी उन्हें चुनाव में इसका जवाब देंगे।

क्या था हेमंत सोरेन का बयान
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि झारखंड में गिद्धों का झुंड आ रहा है, इससे सतर्क रहें। वे पूरे राज्य में घूमेंगे। आप गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के नेताओं को यहां देखेंगे, जो धर्म और जाति के नाम पर दंगा फैलाएंगे।

बताते चलें कि भाजपा ने झारखंड में परिवर्तन यात्रा लॉन्च की। इसका उद्देश्य झामुमो सरकार की विफलताओं को उजागर करना और राज्य की सत्ता से इनकी सरकार को बाहर करना है। ये यात्राएं 20 सितंबर से तीन अक्टूबर तक 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।

Leave a Reply