सभी तहसीलों के अंतर्गत पीएलवी (पराविधिक स्वयं सेवक) की नियुक्ति

लम्बा सफर, रुद्रप्रयाग 16 फरवरी, 2023

          जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन कार्य करने हेतु सभी तहसीलों के अंतर्गत पीएलवी (पराविधिक स्वयं सेवक) की नियुक्ति की जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर किसी भी कार्य दिवस में 28 फरवरी, 2023 तक आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
          उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सी.डि.) अनामिका सिंह ने अवगत कराया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन पीएलवी (पराविधिक स्वयं सेवक) हेतु 2 मार्च, 2023 को प्रातः 10 बजे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों सहित प्रातः 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण-पत्र एवं शपथ-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फोन नंबर 9149109745 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply