22वां झारखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं रांची, बिरसा मुंडा को दीं श्रद्धांजलि।

राँची/झारखंड (लम्बा सफर): आज अपना 22वां झारखण्ड स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। वहीं पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बिरसा मुंडा को नमन किया। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आज बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम सोरेन झारखंडवासियों को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर ट्वीट कर राज्य  के नागरिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक ही नहीं बल्कि वह हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
वहीं स्थापना दिवस के मौके पर सीएम सोरेन राज्यवासियों को 7,319 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे मोरहाबादी में आयोजित राजकीय मुख्य समारोह में कई नई योजनाओं को भी लांच करेंगे। मुख्यमंत्री 5443 करोड़ की 147 योजनाओं का शिलान्यास और 1876 करोड़ की 222 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इतना ही नहीं लाभुकों के बीच दो हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply