आरोपी समर सिंह के करिबी संजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफतार!

मास्टरमाइंड संदीप सिंह अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर!

वाराणसी/उत्तर प्रदेश (लम्बा सफर ब्यूरो): भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस ने समर सिंह के बाद उसके करीबी दोस्त संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे वाराणसी से पकड़ा लिया हैं।

संजय सिंह आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, संजय अदालत में समर्पण करने की फिराक में था। संजय को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस पूछताछ में संजय ने किया खुलासा: पुलिस की पूछताछ में संजय सिंह ने बताया कि आकांक्षा दुबे से उसकी सिर्फ एक बार मुलाकात हुई हैं, आकांक्षा और उसके बीच कभी बातचीत भी नहीं होती थी। बीते 27 मार्च को मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह भूमिगत क्यों था? पुलिस के इस सवाल पर संजय ने कहा कि वह आज तक कभी कानूनी पचड़े में नहीं फंसा था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो वह डर गया। इसी वजह से वह घर और लखनऊ स्थित ऑफिस छोड़कर मोबाइल स्विच ऑफ कर छुपता फिर रहा था!

समर के प्रमोशन का काम देखता है संजय: पुलिस के अनुसार, संजय सिंह आरोपी समर सिंह के यूट्यूब चैनल के प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और मैनेजमेंट का काम देखता है। समर के लेनदेन संबंधी काम और वित्तीय मामलों में भी संजय की अहम भूमिका होती है। इसी वजह से समर के चुनिंदा करीबियों में से संजय की गिनती सबसे पहले होती है।

पुलिस को मिली समर सिंह की रिमांड: बताते चलें कि आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई है। सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तान्या गुप्ता की अदालत ने बुधवार को समर सिंह की पुलिस रिमांड मंजूर की है। समर की पुलिस कस्टडी रिमांड गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 17 अप्रैल के शाम पांच बजे समर सिंह को जिला जेल में वापस दाखिल किया जाएगा। अदालत में समर सिंह जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुआ था।

अदालत ने कहा है कि समर को कस्टडी में लेते समय और जेल में दाखिल करने के दौरान पुलिस मेडिकल मुआयना कराएगी। कस्टडी रिमांड के दौरान समर के अधिवक्ता उससे 20 मीटर की दूरी पर रह सकते हैं, लेकिन वह पुलिस के किसी काम में व्यवधान नहीं पैदा करेंगे। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान समर सिंह के साथ किसी भी तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाएगा।

समर और संजय की गिरफ्तारी के बाद, आकांक्षा मर्डर मिस्ट्री में अब सबसे शातिर खिलाड़ी संदीप सिंह की बारी हैं, जो पुलिसिया पूछताछ के बाद से फरार हैं!

Leave a Reply