प्रत्येक अधिकारी अपने गांव की समस्याओं के निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभागों से समन्वय करें तथा निस्तारण हेतु स्वयं उत्तरदायी होंगे

 लम्बा सफर, रुद्रप्रयाग, 14 जुलाई 2023

         शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि जनपद स्तरीय अधिकारियों को राजस्व गांव में बैठक करते हुए क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के निराकरण एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराए जाने हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को माह जुलाई, 2023 का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें सभी अधिकारी आवंटित ग्राम पंचायतों में जाकर भ्रमण करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
      प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों में जाकर बैठक का आयोजन करते हुए क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निदान करने तथा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों द्वारा ग्राम भ्रमण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित/निर्माणाधीन पेंशनरों आदि का भी भौतिक स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। साथ ही कमियां पाए जाने पर उसकी सूचना से उन्हें एवं मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराएंगे। जिसमें प्रत्येक अधिकारी अपने गांव की समस्याओं के निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभागों से समन्वय करें तथा निस्तारण हेतु स्वयं उत्तरदायी होंगे। इसके अलावा सभी अधिकारीगण संबंधित ग्राम पंचायत का भौतिक स्थलीय निरीक्षण के साथ ही उस गांव में जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन से संबंधित कार्यों का भी शुभारंभ करना सुनिश्चित करेंगे तथा उसकी आख्या फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराएंगे। भ्रमण के दौरान संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक, अध्यापक, प्रधानाचार्य एवं अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी एक टीम में होंगे जो लगातार गांव की गतिविधियों/समस्याओं की माॅनीटरिंग करेंगे।
     मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार विकास खंड ऊखीमठ के ग्राम पंचायत गौंडार, तथा अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी विकास खंड अगस्त्यमुनि के खांकरा गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। उप वन संरक्षक अभिमन्यु विकास खंड अगस्त्यमुनि के बैरांगणा, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार तुनेटा गांव का भ्रमण करेंगे। इनके अलावा सहायक परियोजना निदेशक केके पंत दानकोट, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा पाली, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल कर्णधार गांव तथा जखोली परमानंद राम किरोड़ा गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित करेंगे। इसके साथ ही अन्य सभी अधिकारी उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों में क्षेत्रीय जनता के साथ बैठक आयोजित कर संचालित योजनाओं का सत्यापन करेंगे। v

Leave a Reply