लम्बा सफर, पौड़ी/08 फरवरी 2023- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जनपदीय शाखा के तत्वाधान में निराश्रित, गरीब, असहाय व निर्धन व्यक्तियों के लिए जिला कार्यालय प्रांगण में सहायता सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सहायता सामग्री वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी ने तीन दर्जन से अधिक निराश्रित, गरीब, असहाय, निर्धन, जरुरतमंद व्यक्तियों गर्म कम्बल व सेनिटाईजर किट का वितरण किया। उन्होने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सेवा के सिद्वान्त पर कार्य करती है। उन्होने जिला स्तरीय समिति को सक्रियता से कार्य करते हुए सोसाइटी के सदस्यों की संख्या बढाने को कहा है। इस अवसर पर मेनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष ओपी भटट्, सचिव केसर सिंह असवाल सहित सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी व लाभार्थी उपस्थित थे।
Related Posts
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है
- site.admin
- March 14, 2023
- 0
लम्बा सफर, रुद्रप्रयाग 14 मार्च, 2023 श्री केदारनाथ […]
श्रीमती राधा रतूड़ी ने तिब्बती पुनर्वास नीति के संबंध में बैठक के दौरान राज्य सरकार के सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर तिब्बती पुनर्वास नीति पर अपनी आख्या अथवा अनापत्ति प्रेषित करने के निर्देश दिए
- site.admin
- October 10, 2023
- 0
लम्बा सफर, देहरादून 10 अक्टूबर, 2023 एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने तिब्बती पुनर्वास नीति के […]
ग्रामीणों द्वारा कुल 30 शिकायतें दर्ज की गई जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए
- site.admin
- June 7, 2023
- 0
लम्बा सफर, रुद्रप्रयाग 07 जून, 2023 सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम […]
श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र का मुख्य पड़ाव है, यहां पर इस प्रकार के मेलों के आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
- site.admin
- November 25, 2023
- 0
लम्बा सफर, श्रीनगर, 25 नवम्बर, 2023ः श्रीनगर स्थित आवास विकास मैदान में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी […]
