मथुरा( सतीश मुखिया)-उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निशा ग्रेवाल ने ब्रह्मऋषि श्री देवराहा बाबा निराश्रित गौ आश्रय स्थल राल का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला के प्रबंधक को निर्देश कि गौशाला की नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करे। गौवंशो की चिकित्सक जांच, पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करे। उन्होंने हरा चारा, चोकर व भूसा के भंडार को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। सम्पूर्ण गौशाला में उत्कृष्ट साफ सफाई होनी चाहिए। उप जिलाधिकारी ने सभी गौवंशो की ईयर टैगिंग करने के निर्देश दिए।उन्होंने ब्रह्मऋषि श्री देवराहा बाबा निराश्रित गौ आश्रय स्थल राल में गौवंशो की संख्या, गौशाला कितनी बड़ी है आदि की जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि गौशाला में लगभग 08 हजार गौवंश है तथा गौशाला 136 एकड़ की है। उप जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि गर्मी/लू के दृष्टिगत शेड, पेयजल, धूप से बचाव आदि सुविधाएं सुनिश्चित करे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उप जिलाधिकारी निशा ग्रेवाल ने गौशाला के प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए कि गौशाला के समस्त रिकॉर्ड को व्यवस्थित करे। रिकॉर्ड रूम में लॉग बुक, कैश बुक, चिकित्सा सेवा बुकलेट आदि को सुरक्षित तथा नियोजित करे। निरीक्षण में तहसीलदार सौरभ यादव, संबंधित लेखपाल तथा गौशाला प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
Related Posts
राजा महेंद्र प्रताप जी को भारत रत्न की मांग
- web.admin
- April 29, 2025
- 0
46 वीं पुण्यतिथि प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज, वृन्दावन में जोर शोर से मनाई गई मथुरा। […]
कार सवार एक की मौत , तीन घायल
- web.admin
- May 2, 2025
- 0
मथुरा ( सतीश मुखिया): जैंत थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर बीती रात हादसा हो गया।कार […]
सहायता प्राप्त ( एडेड ) माध्यमिक विद्यालयों के संचालन में आ रही आर्थिक समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया ज्ञापन
- web.admin
- April 22, 2025
- 0
मथुरा (सतीश मुखिया): आज सहायता प्राप्त ( एडेड ) माध्यमिक विद्यालयों के संचालन में आ […]
स्कूल चले अभियान का निकला दम
- web.admin
- April 16, 2025
- 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025 _26 के अंतर्गत प्राथमिक […]
