रुद्रप्रयाग, 17 जनवरी, 2026 जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में 21 जनवरी (बुधवार) को राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नगरासू में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
- मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार (21 जनवरी) को प्रातः 11 बजे से राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नगरासू में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को उक्त आयोजित शिविर में प्रदर्शनी लगाने के साथ ही निर्धारित समय पर स्वयं अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
