- रुद्रप्रयाग, 20 फरवरी, 2026उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन एवं माननीय अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में सचिव महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत चन्द्रापुरी (अगस्त्यमुनि) में ’“विश्व सामाजिक न्याय दिवस”’ के अवसर पर ’“विधिक जागरूकता शिविर”’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सचिव महोदया द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सामाजिक न्याय के महत्व, समान अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय दिलाना ही विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है।
इसके अतिरिक्त, ’घरेलू हिंसा’ विषय पर द्वारा एक प्रभावी ’नुक्कड़ नाटक’ प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम तथा कानूनी सहायता के विषय में जागरूकता फैलायी गई। नुक्कड़ नाटक को उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा सराहा गया एवं उससे महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त हुआ।
अंत में सचिव महोदया द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सामाजिक समानता एवं न्याय को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन
