: अक्टूबर, 2026 देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज और उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने आज लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की और उनके स्वर्णिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल पद पर सुशोभित होने से लेकर अपना कार्यकाल पूरा करने तक लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हर पल प्रदेश की विकास यात्रा में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने यहां की संस्कृति और संस्कारों को सदैव आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
श्री महाराज ने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनके विभिन्न अभिभाषणों को संकलित कर ‘आत्मा के स्वर’ नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक में विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों और दीक्षांत समारोहों सहित 108 प्रमुख संबोधनों को शामिल किया गया है।
निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार
श्री सतपाल महाराज जी
माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार

