, रुद्रप्रयाग*
अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि जिला सूचना कार्यालय, रुद्रप्रयाग में कार्यरत हमारे सहकर्मी तकनीकी सहायक श्री आनंद सिंह बिष्ट जी का विगत कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण देहरादून स्थित श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। दुर्भाग्यवश, कल रात्रि उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है।
उनका निधन सूचना कार्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सहयोग की भावना को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से समस्त सहकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है।
दिवंगत श्री बिष्ट जी की अंत्येष्टि आज दोपहर संगम घाट रुद्रप्रयाग पर की जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
*भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।*

