रुद्रप्रयाग, 15 नवंबर, 2026 जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशन में तथा जारी रोस्टर के अनुसार तहसील सभागार, जखोली में 17 नवंबर (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रत्येक दो माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को मुख्यमंत्री जन समर्पण दिवस (तहसील दिवस) आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में जखोली तहसील में तहसील दिवस उप जिलाधिकारी जखोली की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
तहसीलदार जखोली कमलेश सिंह किरौला ने बताया कि तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जनप्रतिनिधियों व आम जनता की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की l

