कल ग्राम श्रीकोट में आयोजित होगा ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम

टिहरी गढ़वाल 27 नवम्बर 202 उत्तराखण्ड सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत दिनांक 28 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11:30 बजे विकासखंड हिण्डोलाखाल (देवप्रयाग) के ग्राम श्रीकोट में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस संबंध में संबंधित विभागों को अपने क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सूचनाओं सहित कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply