मथुरा( सतीश मुखिया): पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के विरोध में मथुरा बंद का आह्वान किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर व्यापारी संगठन, बार एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन आदि ने भी इस बंद का समर्थन किया है। गुरुवार की सुबह से ही मथुरा बंद कराने के लिए विहित के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष के नेतृव में अलग-अलग टोली बनाकर मथुरा की सड़कों पर घूमते नजर आए। बंद का असर रजिस्ट्री ऑफिस पर दिखा रजिस्ट्री ऑफिस में वकीलों ने भी समर्थन किया है। लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों के द्वारा लगातार अपील की जा रही है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए बाजार बंद रखें और 26 सैलानियों की मौत हो जाने पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने की बात कही। मथुरा में बजार बंद का असर देखने को मिल रहा है। यहां सुबह से बाजार बंद है। विश्व हिंदू परिषद और व्यापार संगठन से जुड़े पदाधिकारी सुबह से बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर निकले हुए हैं। होली गेट पर व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। रजिस्ट्री ऑफिस पर भी कातिब बंद का समर्थन करते नजर आए। वकीलों ने अपना काम बंद कर समर्थन किया। जिसकी वजह से रजिस्ट्री ऑफिस पर सन्नाटा पसरा हुआ है। विहिप् द्वारा मथुरा बंद के किए गए आहान का असर सुबह से ही दिखने लगा। सुबह-सुबह नाश्ता की कचौड़ी जलेबी की दुकान बंद दिखाई तो मिठाई की दुकानों पर ही ताले पड़े थे। शहर में बंद के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
Related Posts
युवा कांग्रेस ने मथुरा में फूंका पाकिस्तान का पुतला
- web.admin
- April 28, 2025
- 0
मथुरा। आज युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल के नेतृत्व में पहलगांव हमले के विरोध […]
नगर निगम ने वार्ड: 12 राधेश्याम कॉलोनी में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
- web.admin
- April 28, 2025
- 0
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन में शशांक चौधरी, नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा वृंदावन, के […]
सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को किया याद
- web.admin
- April 18, 2025
- 0
मथुरा। आज सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे का पर्व मनाया गया जिसमे प्रभु यीशु […]
वृंदावन में जलकल विभाग का काम करते मजदूर हादसे का शिकार, जिम्मेदार कौन…?
- web.admin
- April 26, 2025
- 0
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, 02 मजदूरों को मौत मथुरा। वृंदावन नगर निगम के […]
