मथुरा( सतीश मुखिया): थाना वृंदावन क्षेत्र में एक व्यापारी को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यापारी अपनी दुकान पर जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे रोका। जिस पर कहासुनी हुई और पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सके इसके इंतजाम किए। लेकिन इन व्यवस्थाओं से स्थानीय लोगों को होने वाले परेशानी का ध्यान नहीं रखा स्नेह बिहारी मंदिर के पास दुकान करने वाला व्यापारी विष्णु दुकान पर जा रहा था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। दुकानदार वहां लगी रस्सी को क्रॉस कर गया। जिस पर पुलिसकर्मी ने आपत्ति जताई। इस पर दुकानदार ने कहा कि उसकी दुकान इसी क्षेत्र में है। इस दौरान कुछ कहासुनी हुई और पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो किसी अन्य व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Related Posts
अक्षय तृतीया पर्व को लेकर जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील
- web.admin
- April 29, 2025
- 0
मथुरा( सतीश मुखिया): आगामी पर्व अक्षय तृतीया के दृष्टिगत देश, विदेश एवं जनपद के श्रद्धालुओं […]
साहब अब तो धर्म बताने में डर लगता है ….
- web.admin
- April 24, 2025
- 0
मथुरा। भारत को आजाद हुए लगभग 75 वर्ष हो चुके हैं और 1947 में धर्म […]
डी डी पांडेय जैसे आंदोलनकारी की जगह भरना मुश्किल , आंदोलनकारियो में दौड़ी शोक की लहर
- web.admin
- April 29, 2025
- 0
मथुरा( सतीश मुखिया) : उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शेर दिल योद्धा डी.डी.पांडेय (दीन दयाल पांडेय) […]
भगत सिंह पार्क का एक करोड़ रु से सौंदर्यीकरण – शशांक चौधरी
- web.admin
- May 10, 2025
- 0
मथुरा ( सतीश मुखिया)- महानगर के डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में आज अचानक […]

