राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में आयोजित हुई गोष्ठी, प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदार पत्रकारिता पर हुई चर्चा

रुद्रप्रयाग 16 नवंबर, 2026 राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय, रुद्रप्रयाग में जनपद के प्रेस प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की थीम “शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण: मानवाधिकार, विकास और सुरक्षा के लिए प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना” रही।

गोष्ठी में उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने प्रेस की स्वतंत्रता, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका, मानवाधिकारों के संरक्षण तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास में पत्रकारिता के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए तथा पत्रकारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी के०एल० टम्टा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रेस लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। पत्रकारिता समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। साथ ही निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

गोष्ठी में पत्रकारों ने बदलते मीडिया परिदृश्य, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा पत्रकारिता के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर भी चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बद्री नौटियाल, राजेश सेमवाल, हरेंद्र नेगी, देवन्द्र चमोली, कुलदीप राणा आजाद, भगत चौहान, रोहित डिमरी, ज्योति किमोठी, प्रकाश रावत, पंकज नेगी, रविंद्र कप्रवाण, जिला सूचना अधिकारी के०एल० टम्टा एवं सूचना कार्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply