सांदर गांव को मिली ₹4.62 करोड़ की सड़क विकास की सौगात, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया डामरीकरण कार्य का शुभारंभ

रुद्रप्रयाग, 16 नवंबर, 2026 *PMGSY-4 के द्वितीय चरण में रुद्रप्रयाग की 50 से अधिक सड़कों को मिलेगी मंजूरी

जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत सांदर में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। कैबिनेट मंत्री एवं ग्राम्य विकास व MSME मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत 2.85 किलोमीटर लंबी सड़क के ₹4.62 करोड़ की लागत से होने वाले डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने फूल-मालाओं से मंत्री का भव्य स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़क का डामरीकरण कार्य पूरा होने से सांदर गांव के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि उक्त मोटर मार्ग को पोखरी मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए जिला योजना के अंतर्गत ₹15 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर सड़क को पोखरी मोटर मार्ग से जोड़ दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में PMGSY-4 के द्वितीय चरण में उत्तराखंड के लिए 528 सड़कों की स्वीकृति जल्द मिलने जा रही है, जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग की 50 से अधिक सड़कें शामिल होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजयपाल जगवाण ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सड़क डामरीकरण कार्य शुरू होने पर कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, राहुल मेवाल, विकास डिमरी, भूपेंद्र जगवाण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply