भाकपा माले ने किसान आंदोलन पर पुलिस दमन के खिलाफ मनाया राज्यव्यापी विरोध दिवस।

भाकपा माले द्वारा किसान- मजदूर एकजुटता को लेकर 16 फरवरी को हड़ताल- बंद का किया सर्मथन।

धनबाद/झारखंड (लम्बा सफर ब्यूरो): भाकपा माले धनबाद जिला कमेटी ने मोदी सरकार के द्वारा किसानों द्वारा आहूत” दिल्ली मार्च” में आ रहे किसानों पर लाठी और आंसू गैस द्वारा हमले की कड़ी निन्दा की है और अविलंब पुलिस दमन बंद करने की मांग की है। किसानों की ऐतिहासिक आंदोलन के कारण मोदी सरकार ने तीन कृषि कानूनों की वापसी, एमएसपी लागू करने और किसानों के ऋण माफी की घोषणा की थी मगर आज तक घोषणा पर अमल नहीं किया। मजबुरन किसानों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है।

भाकपा माले धनबाद नगर ईकाई की और से 14 फरवरी को जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर शंभू बोर्डर पर किसानों पर पुलिस दमन के खिलाफ मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। आगामी 16 फरवरी को देशभर के किसान मजदूर एकजुट हो कर हड़ताल, बंद आयोजित कर किसान मजदूर एकता की मिशाल पेश करेंगे।

कार्यक्रम में जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, नगर सचिव नकुलदेव सिंह, अजरानी निशानी, संदीप कौशल, सरोज देवी,अजय प्रजापति, दिलीप राम, रजनीकांत महतो, बलदेव हरि, राहुल दुबे, वशीर खान, वीरभगत गोविन्दपुरी, मुकेश कुमार, यमुना शर्मा, सुरज सिंह, सम्मी, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply