सांसद निशिकांत दुबे का दावा कहा कांग्रेस – झामुमो के कई विधायक हमारे संपर्क में -बात में हैं कितना दम?

रांची/झारखंड (लम्बा सफर ब्यूरो): देवघर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बड़बोले पन से हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर फिर से एक बड़ा बयान दिया है।आज 14 फरवरी को निशिकांत दुबे ने बाबानगरी देवघर में मीडिया से कहा कि मैंने पहले ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में कहा था कि उनको जेल जाना होगा।

निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया ‘X’ पर ट्वीट किया था कि कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का अस्तित्व मिट जाएगा। कुछ लोगों को ऐसा लग रहा था कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने उन सभी लोगों से कहा था कि मेरे इस ट्वीट को आप संभाल कर रखिएगा, क्योंकि 2024 में झारखंड में ना तो झामुमो बचेगी ना कांग्रेस! अब उनकी इन बातों में कितना दम हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

Office of Chief Minister, Jharkhand Indian National Congress – Jharkhand JMM Jharkhand

Leave a Reply