सीएम नीतीश कुमार ने एशिया महिला हॉकी चैंपियन ट्रॉफी के लोगो का किया अनावरण।

राजगीर खेल अकादमी परिसर में 11-20 नवंबर तक होगा हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी।

पटना: बिहार मे पहली बार एशिया महिला हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए डिजाइन किए गए शुभंकर एवं लोगो का अनावरण आज सीएम नीतीश ने कर दिया है। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन 11 नवम्बर से 20 नवंबर के बीच राजगीर खेल अकादमी परिसर में किया जाएगा। इसमें में चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान समेत छह देशों की टीम हिस्सा लेंगी।

साथ ही आगामी 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ट्रॉफी टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रॉफी महाराष्ट्र, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल भी जाएगी। इसके अलावा 20 अक्टूबर से लेकर 9 नवम्बर तक बिहार के सभी जिलों मे इसे घुमाया जाएगा। हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन एवं समापन हेतु हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है। इसमें मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं विकास आयुका, बिहार शामिल हैं।

Leave a Reply